कल्कि नगरी के पहले तीर्थ का हुआ जागरण, हरि नाम से गूंजा संभल
संभल, जून 13 -- शहर के ऐतिहासिक एवं पौराणिक यमतीर्थ में शनिवार को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) के तत्वावधान में आयोजित हरिनाम संकीर्तन, दिव्य कृष्ण कथा और महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दिनभर यमतीर्थ परिसर में हरे कृष्ण-हरे राम के जयघोष गूंजते रहे और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई उपस्थित रहे। 68 तीर्थों और 19 प्राचीन कूपों की पावन नगरी संभल में शनिवार का दिन विशेष महत्व का रहा। माना जा रहा है कि 68 तीर्थों में प्रथम तीर्थ के रूप में यमतीर्थ का आध्यात्मिक जागरण हुआ है। वहीं वंदन योजना के अंतर्गत तीर्थों और कूपों के सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.