हरदोई, जनवरी 11 -- कछौना, संवाददाता। इन दिनों क्षेत्र में सर्द भरे मौसम के दौरान खनन माफियाओं के बुलडोजर गरज रहे हैं। ओवर लोड मिट्टी लदे डंपर गुजरने से किसानों के खेत तक जाने वाले सम्पर्क मार्ग समेत कछौना गौसगंज मार्ग की हालत भी जर्जर हो रही है। इस खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश नजर आ रहा है। ग्राम कलौली में एक खेत से रविवार को मिट्टी खनन कर रहे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आए। गांव के निवासी योगेश त्रिवेदी समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि खनन माफिया बेखौफ हैं। वे यहाँ आस पड़ोस के हरे भरे खेतों के मध्य एक खेत में धड़ल्ले से मिट्टी खनन कर रहे हैं। जेसीबी व ओवर लोड डंपरों के सहारे कस्बे समेत अन्य ईंट भट्ठों पर यह मिट्टी भेजी जा रही है। ग्रामीणों की माने तो खनन माफियाओं के ओवर लोड डंपर गुजरने से सम्पर्क मार्गों की हालत बदतर होती जा रही है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.