अल्मोड़ा, मार्च 22 -- नवरात्रि पर कलौना गांव में नवरात्रि के पर में तमाम कार्यक्रम हुए। कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में नौला पूजन आकर्षण रहा। इसके अलावा गांव के बच्चों के बीच कला प्रतियोगिता भी हुई। गांव के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। चिलियानौला पालिका के विभिन्न वार्डों में महिलाएं बारी-बारी से भजन कीर्तनों का आयोजन कर रही हैं। झूला देवी मंदिर, कालिका मंदिर, हरड़ा देवी मंदिरों में नियमित रूप से पूजा अर्चना का दौर चल रहा है। पूजा अर्चना के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने कलश की स्थापना की है। नौ दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होंगे इसके बाद हवन, भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। कलौना में प्रधान पुजारी नरेंद्र कुमार, गौरव कुमार, संदीप कुमार, प्रवेश शेखर, चंद्र प्रश, खीम राम, जगदीश चंद्...