हरदोई, नवम्बर 19 -- मल्लावां। कलेवा के समय लड़के को अचानक चक्कर आने और बेहोश होने के बाद लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। ग्राम राघोपुर नेवादा निवासी युवक की बारात मंगलवार को गंज जलालाबाद के मजरा देवीपुरवा निवासी किसान की बेटी के साथ के साथ तय थी। मंगलवार को बारात गई। सारी रस्में रातभर हुई। बुधवार सुबह जब लड़का कलेवा खाकर उठा तो उसको चक्कर आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। लड़के पक्ष के लोग प्राइवेट डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उसका इलाज किया गया। कुछ देर बाद जब उसको होश आया तो बारात स्थल पर पहुंचा। तब लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.