लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- शहर के मोहल्ला हिदायत नगर में कलेवा की रस्म का वीडियो बनाने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। लड़की और लड़के पक्ष के लोगों में मारपीट होने लगी। इसमें दो महिलाओं समेत चार लोग जख्मी हैं। शहर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी गुलशन पत्नी अजीज खान ने बताया कि घटना रविवार की शाम 5 बजे की है। कलेवा के समय दूल्हे को मीठा खिलाने की रस्म चल रही थी। इसी दौरान महेवागंज निवासी रहीम मोबाइल से रील बना रहा था। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने रील बनाने से मना किया तो आरोपी पक्ष भड़क गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने हमला बोल दिया। पीड़िता गुलशन के अनुसार आरोपियों ने उनकी बेटी साहिन और बड़ी बेटी सिमबुल को निशाना बनाते हुए लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। मारपीट इतनी गंभीर थी कि दोनों बेटियां मौके प...