जहानाबाद, मार्च 15 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के बेलाव से एक व्यक्ति को 50 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेर पुलिस ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब ला रहा है,जिसके बाद उक्त व्यक्ति को बेलाव नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 50 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र चौधरी के रूप में की गई है। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.