जहानाबाद, मार्च 6 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। कलेर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से कुल 45 लिटर देसी शराब बरामद की है। कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अगनूर के पइन से 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इस शराब को को कोई कारोबारी ले जा रहा होगा, लेकिन पुलिस की आने की सूचना मिलते ही वह शराब छोड़कर भाग गया। वहीं कलेर निवासी कृष्ण चौधरी के घर से 20 लिटर देसी शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...