कलेर पुलिस ने आठ वाहनों से 16 हजार रुपये जुर्माना वसूला
जहानाबाद, अगस्त 7 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर कलेर थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कलेर स्थित सोन नहर पुल के समीप आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई।
वाहन जांच के दौरान जुर्माना अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों से कुल 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को सोन नहर पुल के समीप विशेष जांच अभियान चलाया गया।
दस्तावेजों की जांच उन्होंने बताया कि जांच के दौरान वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.