जहानाबाद, मई 15 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के लगभग 60 नियमित शिक्षकों को चार साल से महंगाई भत्ता का इंतजार है। यही नहीं साल में दो बार मिलने वाले हाउस रेंट का भी भुगतान नहीं हुआ है जिसके चलते नियमित शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में पीड़ित शिक्षकों ने बताया कि जिले के अन्य प्रखंडों में सभी नियमित शिक्षकों को बकाया एरियर एवं हाउस रेंट का भुगतान कर दिया गया है। किंतु कलेर प्रखंड के शिक्षकों को इस लाभ से वंचित कर दिया गया है।

शिक्षकों की समस्याएं शिक्षकों ने बताया कि 2022 से लेकर 2026 मार्च तक महंगाई भत्ता नहीं मिला है। इस मामले में शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय स्तर से कई बार बिल भेजा जा चुका है परंतु स्थापना से बिल विपत्र पारित नहीं किया जा रहा है। इस मामले में प्रखंड के नियमित शिक्षकों ने जिला पदाधिकारी से ...