कानपुर, मार्च 19 -- कल्याणपुर, संवाददाता। मैनपुरी के बेवर, आनंदपुर गांव निवासी सूरत अवस्थी नया शिवली रोड बारासिरोही स्थित आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में ब्रांच मैनेजर है। सूरत अवस्थी ने बताया कि सुल्तानपुर के भैरोपुर विसना निवासी उमाशंकर फर्म में रिकवरी का काम करता था। 19 जुलाई को उमाशंकर ने फोन कर रेल बाजार थाना क्षेत्र में एक लाख 40 हजार की लूट हो जाने की सूचना दी। उन्होंने रेल बाजार थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, जांच में लूट की कहानी निराधार पाई गई। इस पर उमाशंकर ने गबन का लगभग 188797 रुपए जमा कर देने की बात कही, लेकिन रकम जमा नहीं कराई। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.