सुल्तानपुर, सितम्बर 9 -- सुलतानपुर। कादीपुर बाजार में 21 साल पूर्व कंपनी का तगादा करने पहुंचे कलेक्शन एजेंट की गोली मारकर हत्या और लूट के मामले में गवाही जारी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई कमलेशचंद्र मोदनवाल ने बयान दर्ज कराया जिससे 15 अक्टूबर को जिरह की तारीख नियत हुई है। जौनपुर के शाहगंज थाना के बीबीगंज अर्गूपुर कलां निवासी दिनेश चंद्र मोदनवाल एक निजी कंपनी के एजेंट थे। 14 अप्रैल 2005 को दोपहर वे कादीपुर में तगादा का रूपया लेकर लौट रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी और रूपयों से भरा बैग लूट कर भाग गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...