लखनऊ, अप्रैल 10 -- विभूतिखंड में कलेक्शन एजेंट से 75 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने सेवी ग्रांड होटल के कर्मचारी, उसके चचेरे भाई और दो प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से 45 लाख रुपये और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की काली एसयूवी (स्कॉर्पियो) भी बरामद कर ली है। पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि लूट सेवी ग्रांड होटल के कर्मचारी ने मुखबिरी कर कराई थी। पुलिस और क्राइम ब्रांच को लूटकांड की रकम के तार हवाला से जुड़े होने की आशंका है। टीमें इस दिशा में भी तफ्तीश कर रही हैं। पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में होटल सेवी ग्रांड का कर्मचारी राहुल यादव निवासी तकरोही बादशाह खेड़ा, उसका चचेरा भाई आकाश, सुशांत गोल्फ सिटी माढ़रमऊ कला का रहने वाला अतुल कुमार रावत, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.