लखनऊ, अप्रैल 10 -- विभूतिखंड इलाके में सेवी ग्रैंड होटल के पास चार अप्रैल को निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट निकुल सिंह से हुई 25 लाख की लूट के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि लूटकांड का नहीं हवाला से जुड़ा मामला है। गुरुवार को पुलिस ने अर्जुनगंज स्थित एक होटल से एक युवक के अलावा कई अन्य संदिग्धों को पकड़ा है। पूछताछ में पुलिस को घटना के जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं। पता चला है कि मामला हवाला से जुड़ा है। अब पुलिस की टीमें कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपियों और वादी के संबंध में साक्ष्य संकलन कर रही है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिया गया एक युवक नाका का रहने वाला है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही घटना का राजफाश करने का दावा किया है। निकुल मूल रूप से गुजरात के परपाटन के रहने वाले हैं। यहां विभूतिखंड पांच में रहते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.