बरेली, मई 7 -- बरेली। हरियाणा में सोनीपत में मयूर विहार निवासी नवीन चंद ने पुलिस को बताया कि त्रिलोक विहार, मिनी बाईपास रोड पर उन्होंने एनपीएस लैब प्राइवेट लिमिटेड की ब्रांच खोली है। यह कंपनी बिल्डिंग मैटेरियल की टेस्टिंग रिपोर्ट देती है। वर्ष 2022 में बलिया के गांव भगवानपुर निवासी राजू यादव को बरेली में कंपनी की मार्केटिंग और कलेक्शन कार्य के लिए लगाया गया था। शुरुआत में उसने सही तरीके से काम किया, लेकिन कुछ समय बाद ग्राहकों से रकम वह कंपनी के बजाय अपने खाते में डलवाने लगा। काफी समय तक बहानेबाजी करने पर उन्हें शक हुआ तो जांच कराई गई। पता चला कि उसने करीब 24 लाख रुपये का गबन किया है और 16 अप्रैल 2025 को अपनी शादी के लिए भी कंपनी से लिए एक लाख रुपये भी हड़प लिए हैं। इस पर उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.