संभल, नवम्बर 28 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में 25 नवंबर को बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने शराब की दुकानों से रुपये इकट्ठा कर लौट रहे कलेक्शन एजेंटों को गन प्वाइंट पर लेकर 7.98 लाख रुपये की नकदी और मोबाइल लूटा था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाईपास होकर असमोली की तरफ भाग गए थे। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस की सात टीम बदमाशों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हैं। आहूजा ग्रुप (शराब कारोबारी) का शहर के सूर्य कुंड मंदिर के सामने कार्यालय है। कलेक्शन एजेंट राजेंद्र भाटी और सौरभ चौधरी मंगलवार शाम असमोली क्षेत्र के टांडा कोठी, मढ़न, गुमसानी, हरथला, शाहपुर, महमूदपुर माफी, बैंटला समेत कई दुकानों से दिनभर की बिक्री की रकम इकट्ठा कर बाइक से लौट रहे थे। शाम के समय मुरादाबाद संभल मार्ग पर हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में फिरोजपुर पुल के पास पहुंचने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.