चित्रकूट, मई 6 -- चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट से जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय तक बाईपास मार्ग के निर्माण की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड पीडब्लूडी ने अवगत कराया कि प्रस्तावित मार्ग में मंदाकिनी नदी पर दीर्घ सेतु का निर्माण कराना होगा। डीएम ने इसका प्रस्ताव धर्मार्थ योजना में शामिल करने के निर्देश दिए। खोही से लक्ष्मण पहाड़ी मार्ग के निर्माण को लेकर वन विभाग से समन्वय स्थापित कर एनओसी की संभावना का परीक्षण किया जाए। डीएम ने खोही पर्यटन सुविधा केंद्र से रामायण दर्शन परिक्रमा मार्ग, खोही-बंदरकोल एवं बंदरकोल से राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख श्रद्धाकेन्द्र संपर्क मार्ग को देखा। यह भी पढ़ें- सिक्स लेन ब्रिज के साथ खुलेगा राम वनगमन मार्ग
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.