हमीरपुर, अप्रैल 13 -- हमीरपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति 5.02 के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं टॉक शो विथ आइडल्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ किया गया। मुख्य अतिथि डीएम घनश्याम मीणा, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, डीपीओ इंद्रपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां तथा महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...