सीवान, फरवरी 3 -- सीवान शहर में कामकाजी महिलाओं को सुविधा देने के उद्देश्य से पालनाघर की व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पहल की गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइन कर्मियों के लिए पालनाघर संचालित है। हालांकि, कई दफ्तरों में यह सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है, वहां निर्माण-स्थापना की बात उठ रही है। इन स्थानों पर कार्यरत महिला कर्मियों के छोटे बच्चों के लिए दिन के समय देखभाल की सुविधा दी जा रही है। मौजूद पालनाघरों में बच्चों के लिए झूले, खिलौने, गद्देदार चटाई, शुद्ध पेयजल, प्राथमिक उपचार किट व साफ-सफाई की व्यवस्था है। कुछ जगहों पर प्रशिक्षित केयर टेकर भी तैनात हैं। पालनाघर का लाभ लेने वाली महिला कर्मचारियों का कहना है कि इससे काम में एकाग्रता बढ़ी है, वहीं बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता कम हुई है। हालांकि, सभी पालनाघरों ...