बलरामपुर, मार्च 2 -- बलरामपुर। कलेक्ट्रेट मोड़ के पास साइकिल स्टैंड स्थापना की मांग लोगों ने की है। ग्रामवासी अजय मिश्रा, राम तेज यादव, गुलशन तिवारी, तुफैल अहमद, नसीरुद्दीन आदि का कहना है कि कलेक्ट्रेट के पास नई कचेहरी, विकास भवन, पुलिस ऑफिस शाहिद तमाम कार्यालय हैं। यहां पर आवागमन करने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देते हैं। जिससे जाम लग जाता है तथा वाहन चोरी हो जाती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से साइकिल स्टैंड स्थापना की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...