हमीरपुर, जून 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में स्वच्छ, हरित एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में रेस्को मॉडल के अंतर्गत स्थापित 70 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ किया गया। सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करते हुए एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार ने कहा कि सौर ऊर्जा का अधिकाधिक उपयोग वर्तमान समय की आवश्यकता है। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित यह सोलर पावर प्लांट न केवल विद्युत व्यय में कमी लाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की अक्षय ऊर्जा संबंधी नीतियों के अनुरूप जनपद में ऊर्जा संरक्षण एवं हरित विकास को प्रोत्साहित करने के लिए नि...