बक्सर, मार्च 9 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर। सात निश्चय-03 अंतर्गत संचालित 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में डीएम साहिला द्वारा जन सुनवाई की गई। जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों सहित कुल 40 आवेदन डीएम के समक्ष आए। सबसे ज्यादा आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित मिले। डीएम ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देश दिया। साथ ही आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी व न्यायोचित तरीके से किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.