कानपुर, जनवरी 1 -- डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में नववर्ष मनाने की गुरुवार को नई परंपरा शुरू की। डीएम ने अधिवक्ता, फरियादियों, अफसर व कर्मचारियों के साथ मिलकर नववर्ष मनाया। नववर्ष के पहले दिन डीएम ने सभी कलेक्ट्रेट आने वालों का स्वागत किया और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसमें मुख्य रूप से केडीए वीसी मदन सिंह गब्र्याल, सीडीओ दीक्षा जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, एडीएम आपूर्ति आशुतोष दुबे, केडीए सचिव अभय पांडेय, अपर नगर आयुक्त आवेश खान, टाउन प्लानर मनोज कुमार, डीएसओ राकेश कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य संजय प्रताप सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.