कलेक्ट्रेट में महिलाओं और दिव्यांगों ने दिया धरना
बागपत, मार्च 17 -- बागपत। बड़ौली गांव की महिलाओं और दिव्यांगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्र होने के बावजूद उन्हें अब तक पक्का मकान नही बन पा रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। धरने के दौरान महिलाओं और दिव्यांगों ने डीएम अस्मित लाल को ज्ञापन सौंपा। शीघ्र पक्का मकान बनवाने की कार्रवाई की मांग की। जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रशासन ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। धरना देने वालों में सोमपाल सिंह, ईश्वर सिंह, तेजपाल सिंह, राजूद्दीन, मुन्नी देवी, संगीता देवी, सुमन देवी, ममता देवी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.