उरई, अप्रैल 14 -- उरई। संवाददाता कलेक्ट्रेट सभागार में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। डीएम ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को नमन किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई।डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार ने कहा कि डॉ अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान की प्रेरणादायक गाथा है। एडीएम न्यायिक योगेंद्र सिंह, एडीएम नमामि गंगे प्रेमचन्द्र मौर्य ने कहा कि डॉ अंबेडकर के विचार हमें निरंतर आगे बढ़ने और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा देते है। यह भी पढ़ें- बाबा साहब ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.