शाहजहांपुर, जनवरी 23 -- फोटो 56:: कलेक्ट्रेट में ब्लैक आउट के दौरान निर्देश देते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह। शाहजहांपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार शाम छह बजे ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में यह अभ्यास युद्धकालीन या हवाई हमले की स्थिति में नागरिक सुरक्षा की तैयारियों और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। सायरन बजते ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, वार्डनों, पुलिस और होमगार्ड ने मोर्चा संभाला। प्रशासन ने गलियों व सड़कों की गश्त कर लोगों को घरों में रहने और लाइट बंद रखने की हिदायत दी। मॉकड्रिल में संचार प्रणाली, रिस्पॉन्स टाइम, प्राथमिक चिकित्सा और अग्निशमन का प्रदर्शन भी किया गया। डीएम ने कहा कि ब्लैक आउट केवल लाइट बंद कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.