कन्नौज, मई 2 -- भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आमजन को राहत देने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष प्याऊ व्यवस्था शुरू की गई है। अब यहां आने वाले आगंतुकों को न सिर्फ ठंडा पेयजल मिलेगा, बल्कि गुड़, पेठा और गट्टा जैसे पारंपरिक मीठे पदार्थ भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जो गर्मी के असर को कम करने में सहायक होंगे। शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्याऊ स्थल पर स्वच्छता, पानी की निरंतर उपलब्धता और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में आने वाले हर व्यक्ति को सम्मानजनक और सुविधाजनक माहौल मिलना चाहिए, यही प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- हीट वेव को लेकर अलर्ट रहें संबंधित विभाग डीएम ने यह भी निर्देशित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.