फतेहपुर, जुलाई 1 -- फतेहपुर। बुधवार से शुरू होने वाले वन महोत्सव के तहत डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर में आम की मल्लिका प्रजाति के पौधे का रोपण किया। साथ ही उन्होंने आम जनमानस को पौधरोपण व उनको संरक्षित किए जाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सभी को कम से कम एक पौधा रोपने के साथ उसके बड़ा होने तक उसे बच्चे की भांति संरक्षित करना होगा तभी हरियाली बढ़ सकती है। इस मौके पर डीएफओ जीडी मिश्रा, रेंजर रूपसिंह, एडीएम व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वन महोत्सव पर हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश यह भी पढ़ें- वन बचेंगे तभी स्वस्थ जीवन की होगी कल्पना: डॉ.बबीता सिंह यह भी पढ़ें- आम व पीपल का पौधरोपकर किया वन महोत्सव का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...