कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई: डीएम ने सुनीं आमजन की समस्याएं
मुंगेर, जून 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में डीएम निखिल धनराज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने अपनी शिकायतें सीधे डीएम के समक्ष रखीं। जन सुनवाई में कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण और दाखिल-खारिज से संबंधित थे। डीएम ने सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित आवेदकों से उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली और तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। समयबद्ध जांच और कार्रवाई के निर्देश:भूमि विवाद से जुड़े मामलों में डीएम ने संबंधित अंचल अधिकारियों, राजस्व अधिकारियों एवं अन्य पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.