औरैया, अप्रैल 14 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मानस सभागार में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान एडीएम, एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। डीएम ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन और उनके आदर्श समाज को न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील बनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और वंचितों के अधिकारों का प्रतीक है। युवाओं से 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के मूलमंत्र को अपनाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती एडीएम (न्यायिक) ...