संभल, मार्च 17 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले कलेक्ट्रेट के निकट बड़े मैदान में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने में युवा प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में किसान व संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने खतौनी त्रुटियों के कारण फार्मर रजिस्ट्री में आ रही दिक्कतों, अवैध खनन, ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार, सहकारी समितियों के अवैध गठन और स्वास्थ्य विभाग में हेपेटाइटिस-सी दवाओं के वितरण में भ्रष्टाचार समेत अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद पदाधिकारी व किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर बड़ा मैदान गेट से कलक्ट्रेट के भीतर दाखिल हुए और नारेबाजी करते हुए डीएम दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मंगलवार को धरने को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि आलू किसान बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.