संभल, अप्रैल 17 -- बहजोई कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में जनपद के कारखानों व प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों और श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ औद्योगिक शांति, सौहार्द और समरसता बनाए रखने को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने नियोक्ताओं से अपील की कि वे अपने औद्योगिक परिसरों में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें तथा श्रमिकों के हितों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और सस्ता व गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदारी व्यवस्था में श्रमिकों को वास्तविक वेतन मिल रहा है या नहीं, इसकी निगरानी पर भी जोर दिया। यह भी पढ़ें- श्रमिकों को बेहतर सुविधाओं का मिले लाभ: डीएम बैठक में सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि 1 अप्रैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.