नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- मुजफ्फरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को हड़कंप मच गया। शुक्रवार को जिले के कलेक्ट्रेट में एक ठेकेदार ने अचानक एक-एक कर अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। उसने कपड़े-जूते सब उतार दिए। ठेकेदार ने अपने कपड़े और जूते सामने मौजूद क्लर्क को सौंप दिए। उसने राजस्व विभाग में तैनात उस क्लर्क पर 20 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। ठेकेदार के हंगामे पर वहां अच्छी-खासी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। कलेक्ट्रेट के कर्मचारी और वहां मौजूद अन्य लोग मौके पर जुट गए। ठेकेदार ने कहा कि उसके पास 20 हजार रुपए नहीं हैं। कपड़े देने को तैयार है। उधर, क्लर्क ने ठेकेदार द्वारा रिश्वत मांगे जाने के लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए 20 हजार रुपये की लोकवाणी रसीद कटवाना अनिवार्य बताया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वाय...