चंदौली, मई 5 -- चंदौली। कलेक्ट्रेट में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम चंद्रमोहन गर्ग की उपस्थिति में धानापुर के कवई पहाड़पुर गांव निवासी इंटरमीडिएट की मेधावी छात्रा रेखा बिंद को सम्मानित किया गया। सूर्या हॉस्पिटल के डॉक्टर गौतम त्रिपाठी ने मेधावी छात्रा को प्रशस्ति पत्र और 12 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में मेधावी छात्रा रेखा बिंद ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान और प्रदेश में 14वां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। ऐसी प्रतिभाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड में इंटर की टापर छात्रा को दी आर्थिक मदद इससे अन्य छात्रों को भी सीख लेनी चाहिए। यह भी पढ़ें- फूलपुर में टॉपरों संग निकाल...