कलेक्ट्रेट में अनुपयोगी सामग्री की आज होगी सार्वजनिक नीलामी
औरैया, मार्च 11 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट मुख्यालय ककोर में अनुपयोगी और खराब पड़ी सामग्री की सार्वजनिक नीलामी 12 मार्च को अपराह्न 12 बजे कराई जाएगी। नीलामी कलेक्ट्रेट परिसर में नीलामी अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न होगी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में रखी टूटी-फूटी कुर्सियां तथा अन्य अनुपयोगी सामग्री, जो लंबे समय से उपयोग में नहीं लाई जा रही है, उन्हें सार्वजनिक नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा। उन्होंने बताया कि नीलामी से संबंधित नियम व शर्तें किसी भी कार्य दिवस में नजारत अनुभाग, कलेक्ट्रेट औरैया में जाकर देखी जा सकती हैं। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.