सहारनपुर, सितम्बर 9 -- सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त किए जाने के बाद मलबे से सामने आई कुएंनुमा संरचना की प्राचीनता को लेकर अब सभी की निगाहें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की अंतिम रिपोर्ट पर टिक गई हैं। करीब 200 से 250 साल पुरानी संरचना होने के दावे के बीच अधिकारी इसके निर्माण काल और वास्तविक स्वरूप से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगे हैं। एएसआई की टीम संरचना में प्रयुक्त ईंटों, निर्माण शैली और अन्य भौतिक साक्ष्यों का परीक्षण कर इसकी उम्र का आकलन करेगी। जांच में लाखौरी ईंटों की बनावट और उनके इस्तेमाल के दौर को भी अहम कड़ी माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सहारनपुर कलक्ट्रेट में मिले कुएं का पुरातात्विक महत्व: डॉ अमित राय इसके साथ ही मस्जिद के मलबे में मिली कुछ ईंटों पर 1909 वर्ष अंकित होने की बात सामने आई है।...