गोंडा, जुलाई 1 -- गोण्डा, संवाददाता। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जन-जागरूकता रैली निकाली गई । रैली को डीएम प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएमओ डा संतलाल पटेल, एससीपीएम कालेज के छात्र-छात्राएं, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान डीएम ने सभी लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छता बनाए रखने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने तथा अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यदि हम सभी मिलकर स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बना लें, तो इन रोगों से आसानी से बचा जा सकता है। यह भी पढ़ें- डीएम ने संचारी रोग जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, बचाव के प्रति किया ...