कलेक्ट्रेट परिसर में 'शक्ति रसोई कैंटीन'का शुभारंभ
गौरीगंज, जून 2 -- अमेठी। संवाददाता कलेक्ट्रेट में आने वाले लोगों और कर्मचारियों को अब उचित मूल्य पर नाश्ता मिल सकेगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में शक्ति रसोई कैंटीन शुरू हो गई है। मंगलवार को डीएम संजय चौहान ने इस कैंटीन का फीता काटकर उद्घाटन किया।जिले में महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डूडा विभाग के अंतर्गत संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत उजाला स्वयं सहायता समूह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में शक्ति रसोई कैंटीन स्थापित की गई है। जिसका शुभारंभ करने के बाद डीएम ने कैंटीन का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.