पिथौरागढ़, मार्च 2 -- पिथौरागढ़। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हमें भेदभाव भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जनपदवासियों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...