दरभंगा, मार्च 26 -- दरभंगा। महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में समाहरणालय परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत पालनाघर (क्रेच सेंटर) का शुभारंभ हुआ। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी एवं डीएम कौशल कुमार ने इसका उदघाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण तथा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। पालनाघर कार्यरत महिलाओं के लिए एक सुरक्षित एवं सहायक वातावरण प्रदान करेगी, जिससे वे अपने बच्चों की देखभाल की चिंता से मुक्त होकर कार्य कर सकें। कार्यक्रम के दौरान पालनाघर में नवचयनित सहायक क्रेच वर्कर बेबी कुमारी को मंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। डीएम ने पालनाघर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केंद्र महिलाओं के सशक्तिकरण में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.