कलेक्ट्रेट परिसर में महिला ने डीजल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास
फतेहपुर, जून 10 -- फतेहपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों ने महिला को आग लगाने से रोक लिया। जिससे हादसा टल गया।खागा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर ओकड़िया गांव निवासी लीलावती पत्नी शिवचरण की ससुराल बोधी का पुरवा कोतवाली खागा में है। महिला का आरोप है कि उसके भाई प्रमोद ने उससे छह लाख रुपये लिए थे, लेकिन उसकी मृत्यु हो जाने के बाद वह उसके मकान में रह रही थी। महिला का कहना है कि बाद में दूसरे भाई और उसके परिवार ने उसे मकान से निकाल दिया तथा कब्जा कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत कई बार अधिकारियों और पुलिस से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर वह कलेक्ट्रेट पहुंची और आत्मदाह का प्रयास किया। अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.