बरेली, मई 23 -- कलेक्ट्रेट परिसर में बेहोश होकर गिरा युवक, जिलाधिकारी ने गाड़ी से पहुंचाया जिला अस्पताल ​बरेली। वरिष्ठ संवाददाता कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को एक युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सरकारी एंबुलेंस को बुलाने के लिए निर्देश दिया। युवक की हालत देख एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने गाड़ी से युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। युवक की पहचान भोजीपुरा निवासी अजय कश्यप के रूप में हुई है। होश में आने पर उसने बताया कि वह एक मामले में जिलाधिकारी कार्यालय गया था। वहां अचानक वह अचेत हो गया। घटना की बात वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अविनाश सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए युवक को सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भिजवाय...