कन्नौज, फरवरी 21 -- कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिसर में खड़े पेड़ों की आकर्षक रंगों से रंगाई कराने के निर्देश दिए, ताकि परिसर का वातावरण अधिक व्यवस्थित और सुंदर दिखाई दे। उन्होंने विभिन्न शाखाओं और चेंबरों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कराने को कहा। परिसर में पड़े खराब जनरेटर, कबाड़ और अन्य अनुपयोगी सामान को नियमानुसार निस्तारित या नीलाम करने के निर्देश भी दिए, जिससे अव्यवस्था समाप्त हो सके। डीएम ने कोषागार पोर्टिको की रंगाई-पुताई कराने तथा कोषागार के सामने स्थित मैदान में आकर्षक फुलवारी विकसित करने को कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.