भभुआ, जनवरी 10 -- पटनवार पेट्रोल पंप के पास मुख्य नाले का स्लैब धंसा, सड़क पर फैल रहा गंदा पानी दुर्गंध से दुकानदार बेहाल, नगर परिषद से अविलंब मरम्मत व ढक्कन लगाने की मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्ग कलेक्ट्रेट पथ में पटनवार पेट्रोल पंप के समीप सड़क के पूरबी हिस्से से गुजरने वाला मुख्य नाला नागरिकों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। नाले का स्लैब कई स्थानों पर धंस जाने से उसका ढांचा कमजोर हो गया है। इस वजह से नाले का पानी ओवरफ्लो कर आसपास की सड़क पर फैल रहा है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है और गंदगी से दुर्गंध फैल रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों के ठीक सामने नाला बजबजा रहा है। बदबू के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो रहा है। ग्राहक भी नहीं रूक रहे हैं। इसका असर कारोबार पर पड़ रहा है। दुकानदारो...