मेरठ, जुलाई 21 -- किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में किसान कलेक्ट्रेट घेराव के लिए कमिश्नरी पर पहुंच गए हैं। किसानों का ट्रेक्टर ट्रालियों से पहुँचना जारी है। गन्ना बकाया भुगतान, बिजली आपूर्ति, यूरिया की कमी, तहसीलों में भ्रष्टाचार आदि के विरोध में भाकियू ने 21 जुलाई को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान किया था। मंगलवार को भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कमिश्नरी पर इकट्ठा हो गए हैं। अभी ट्रैक्टरों का पहुंचना जारी है। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। अधिकारी बेलगम हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- आज कलक्ट्रेट पर भाकियू का प्रदर्शन किसान दिवस की शिकायतों का भी सही से निराकरण नहीं हो पा रहा है। तहसीलों में भ्रष्टाचार से हर किसान बेहा...