पटना, मार्च 16 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कलेक्ट्रेट घाट से सभ्यता द्वार सड़क बनने से छठ वर्तियों को पूजा में सहूलियत होगी। साथ ही मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी इससे सुविधा मिलेगी और कलेक्ट्रेट घाट की भव्यता और बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री सोमवार को पटना के कलेक्ट्रेट घाट से सभ्यता द्वार तक बनाई जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का जायजा ले रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को कलेक्ट्रेट घाट से सभ्यता द्वार तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इसके पहले मुख्यमंत्री पटना समाहरणालय भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय के विकासात्मक कार्यों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने भवन के पांचवें तले पर मीटिंग हॉल, उप विकास आयुक्त जिला परिषद कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कार्यालय का म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.