शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- शाहजहांपुर। शहर में अवैध रूप से पोस्टर चिपकाने के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्ट्रेट गेट पर बिना अनुमति पोस्टर लगाने के मामले में संबंधित व्यक्ति पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटवाए और चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थलों की दीवारों को खराब करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.