शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट गेट पर पोस्टर-बैनर लगाने पर प्रतिबंध के बावजूद दीवारों पर प्रचार सामग्री चिपकाने का मामला सामने आया। इसके बाद एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा की सख्ती पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टर हटवाए। बताया गया कि एक रेस्टोरेंट संचालक ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के दोनों ओर अपने प्रचार पोस्टर लगा दिए थे। सूचना मिलते ही कर्मियों ने पोस्टर हटाए और नगर निगम ने संबंधित पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस ने भी संबंधित को बुलाकर आगे कार्रवाई की चेतावनी दी। एडीएम रजनीश मिश्रा ने कहा कि पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कलेक्ट्रेट परिसर में कोई प्रचार सामग्री न लगाई जाए, उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- कलेक्ट्रेट गेट पर पोस्टर लगाने पर नगर निगम ने लगाया जुर्माना यह भी पढ़ें- ईओ ने नगर में...