पीलीभीत, जून 4 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य किया गया। जिला जनगणना अधिकारी प्रसून दिवेद्वी ने निर्देश देते हुए बताया कि जनगणना के लिए जिले में 15 चार्ज-5 तहसील ग्रामीण क्षेत्र, 3 नगर पालिका परिषद्, 07 नगर पंचायत नगरीय निर्धारित हैं। तहसील चार्ज के लिए तहसीलदार को चार्ज अधिकारी तथा नगर पालिका परिषद् व नगर पंचायत के लिए अधिशासी अधिकारी को चार्ज अधिकारी नामित किया गया है। जिले में नियुक्त 72 फील्ड ट्रेनरों ने समस्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया है। जिले में कुल 4220 एचएलबी हैं। जनगणना के कार्य के लिए 4116 प्रगणक एवं 688 सुपरवाइजर (10 प्रतिशत रिजर्व सहित) की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न शासकीय कार्यालयों जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना ...