कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। कलेक्ट्रेट में आने-जाने में मनमानी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अब डीएम ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने 10:45 बजे हाजिरी रजिस्टर की जांच कराई तो काफी कर्मचारियों की मनमानी सामने आई। एडीएम न्यायिक के अहलमद रवि राजपूत, सहायक स्वागती विजय गुप्ता, एसीआरए विविध स्वप्निल साहू, नाजिर कैश धर्मेंद्र कुमार और सीआरके सुनील श्रीवास्तव ने उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए थे। इन कर्मचारियों ने छुट्टी का कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया था। एडीएम सिटी की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया कि ये कर्मचारी अपनी इच्छा से कलेक्ट्रेट में आते और जाते हैं। बिना मर्जी के अपने कार्यालय से गायब हो जाते हैं। सभी कर्मचारियों से दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। अगर जवाब नहीं दिया गया तो कठोर कार...