संवाददाता, जून 1 -- कानपुर देहात में आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर कथित कब्जे के विरोध में सोमवार को राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने तहसील प्रशासन पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थल की जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाया और मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, अकबरपुर तहसील क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई गांव में स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल को लेकर विवाद सामने आया है। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारिसी का आरोप है कि गांव में करीब 30 वर्षों से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है, लेकिन तहसील प्रशासन ने उसी स्थान पर दलित समुदाय के एक परिवार को जमीन आवंटित कर दी। उनका कहना है कि इससे प्रतिमा स्थल की गरिमा प्रभावित हो रही है और वहां कब्जे की स्थिति पैदा हो गई है।धरने पर ...